फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: चैंपियनशिप के लिए अभ्यास किया तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। थर्ड सब-जूनियर नॉर्थ जोन रोल बॉल चैंपियनशिप 2025-26 की तैयारियों को लेकर गुरुग्राम के खिलाड़ियों ने अभ्यास तेज कर दिया है। रोल बॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में यह प्रतियोगिता आयोजित होगी। इस प्रतियोगिता से पहले अंडर-14 बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ियों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर कैथल में शुरू किया गया है। यह प्रशिक्षण 8 मई से 10 मई तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें प्रदेशभर के चयनित खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। जिले से इस विशेष कैंप में पांच खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इनमें इवान कुंडू, अथर्व सियाम, नित्या कौल, शारिनी और वान्या शामिल हैं। इन खिलाड़ियों का चयन उनके बेहतर प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। कैंप के दौरान खिलाड़ियों को फिटनेस, स्केटिंग तकनीक, शूटिंग, बॉल कंट्रोल, टीम समन्वय और मैच रणनीति का विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, थर्ड सब-जूनियर नॉर्थ जोन रोल बॉल चैंपियनशिप 15 मई से शिमला में आयोजित होगी। प्रतियोगिता में उत्तर भारत के कई राज्यों की टीमें हिस्सा लेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें