गुरुग्राम। सेक्टर-15 भाग दो, पटेल नगर स्थित आर्य समाज मंदिर में 10 से 17 अगस्त तक होने वाली वेद कथा के उपलक्ष्य में रविवार सुबह प्रभात फेरी निकाली गई। कार्यक्रम की शुरुआत स्नेहलता द्वारा ईश्वर स्तुति से हुई। ओम प्रकाश चुटानी, ईश्वर सिंह दहिया, महेश मंगला और अन्य भक्तों ने भजन प्रस्तुत किए। संवाद