फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बिजली निगम ने हटाए 4,222 निष्क्रिय खंभे, 2,221 शेष

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह के निर्देश पर बिजली निगम ने सड़क किनारे अनुपयोगी बिजली खंभे हटाने का अभियान तेज किया है। मुख्यमंत्री की मार्च 2026 की बैठक के निर्देशों पर यह कार्य हो रहा है। डीएचबीवीएन और यूएचबीवीएन की सितंबर 2026 तक की रिपोर्ट के अनुसार, कुल 6,443 निष्क्रिय खंभों की पहचान हुई थी। इनमें से 4,222 खंभे हटाए जा चुके हैं, जबकि 2,221 खंभे हटाने शेष हैं। यह अभियान बिजली वितरण नेटवर्क को सुव्यवस्थित कर सार्वजनिक स्थानों को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए है। डीएचबीवीएन की सर्कलवार रिपोर्ट के अनुसार, रेवाड़ी और भिवानी सर्कल में सबसे अधिक खंभे हटाने का कार्य लंबित है। फरीदाबाद, पलवल, गुरुग्राम-2 और सिरसा सर्कलों में यह कार्य पूरा हो चुका है। शेष कार्य 31 दिसंबर 2026 तक पूरा करने की समय-सीमा निर्धारित है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें