फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ट्रांसफार्मर पर ज्यादा लोड से हो रही बिजली कटौती

Tue, 25 Apr 2023 12:45 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
पीजी और होटल वाले इलाकों में ज्यादा क्षमता वाले ट्रांसफार्मर लगवाए जाने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शहर के सेक्टरों और सोसाइटियों में लोग बिजली कटौती से परेशान हैं। खास तौर पर उन सेक्टरों में जहां व्यवसायिक गतिविधियां ज्यादा है। हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन के साथ लगे सेक्टर 45, सेक्टर 39, 40 या फिर हाईवे के साथ लगे सेक्टर 10 ए, सेक्टर 15, सेक्टर 14 आदि में पीजी के कारण बिजली की खपत ज्यादा है। ऐसे में ट्रांसफार्मर पर लोड ज्यादा होने के कारण लोगों को समस्याएं आती रहती है। खास तौर पर जिन इलाकों में पीजी और होटल का दबाव है। वहां आम जनता गेहूं में घुन की तरह पिस रही है। लोगों का कहना है कि वोल्टेज में उतार चढ़ाव भी एक बड़ी समस्या है। इस कारण इलेक्ट्रानिक उपकरण जलने और बिजली इंफ्रास्ट्रक्चर खराब होने का खतरा रहता है।
सेक्टर 14 में काफी संख्या में पीजी बने हैं। करीब 3-4 साल पहले आरडब्ल्यूए ने सर्वे कराया था। पूर्व आरडब्ल्यूए अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल बताते हैं कि वहां करीब 200 पीजी थे। इनका असर सीवेज लाइन, पानी की आपूर्ति और बिजली पर पड़ता है। दूसरी ओर सरकार ने पांच मंजिला घरों की इजाजत देकर परेशानी और बढ़ा दी है। लोगों ने एक से ढाई मंजिल के घरों को पार्किंग के साथ चार मंजिल का कर लिया है। जहां बिजली की खपत पांच व्यक्ति की थी, वहां अब 50 व्यक्ति की है, क्योंकि उन घरों में पीजी बन गए हैं, या किराएदार रहने लगे हैं। मांग के अनुसार लोड नहीं बढ़े क्योंकि ये कार्य वैध नहीं हैं। खामियाजा पड़ोसी भुगत रहे हैं।
विज्ञापन

सेक्टर 45 के आरडब्ल्यूए प्रतिनिधि बताते हैं कि अगर एक पीजी में 20 एसी चल रहे हैं तो लोड ज्यादा होने से ट्रांसफार्मर फुंकते हैं। इससे लोग परेशान है। ऐसी जगहों को चिन्हित करके उनके लिए अलग ट्रांसफार्मर लगाए जाने की जरूरत है। ऐसा प्रावधान होता है कि लोग अपने खर्चें पर बिजली निगम से जरूरत के अनुसार ट्रांसफार्मर लगवाएं।



लोगों ने कहा
सेक्टरों के रिहायशी इलाकों में पीजी और होटल का बोझ हैं। एक ही घर में अगर 20-20 एसी लगे हों तो दूसरों को इसका खामियाजा भुगतना ही होगा। बिजली निगम के पास प्रावधान है कि जिसका लोड ज्यादा है, वह अपने पैसे खर्च करना अपना अलग ट्रांसफार्मर लगवा सकता है।
विज्ञापन


- पुनीत पाहवा, महासचिव, सेक्टर 45 आरडब्ल्यूए

हालांकि बिजली निगम को इलाके के आधार पर इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाना चाहिए। जहां पीजी ज्यादा है, वहां ज्यादा लोड के ट्रांसफार्मर लगाने चाहिए। एक बार ट्रिपिंग होती है तो घंटों व्यवस्था दुरुस्त होने में लग जाता है। जिन इलाकों में जनसंख्या का लोड ज्यादा है बिजली इंफ्रास्ट्रक्चर ज्यादा मजबूत किया जाए।
- दिनेश अग्रवाल, पूर्व आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सेक्टर 14
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें