फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 32 घरों में मिला पॉजिटिव लार्वा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। स्वास्थ्य विभाग ने जिले में डेंगू के 3,534 घरों में निरीक्षण किया। इस दौरान एंटी लार्वा टीम को 32 घरों में डेंगू का लार्वा मिला। साथ ही 18 लोगों को नोटिस थमाया गया। जिले में अब तक डेंगू के कुल मरीजों की संख्या 55 हो चुकी है। अब तक कुल 20 मरीजों का इलाज अस्पताल में किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को 15 लोगों की डेंगू की जांच के लिए सैंपल लिए। अब तक कुल 5,881 लोगों की डेंगू की जांच के लिए सैंपल लिए जा चुके हैं। इसके अलावा, जिले में आठ मलेरिया के मामले सामने आ चुके हैं। जिला मलेरिया अधिकारी डाॅ. जयप्रकाश ने बताया कि इन दिनों मौसम बदल रहा है। इस वजह से वायरल बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं। ऐसे में कोशिश करें कि बाहर निकलते समय पर मास्क का इस्तेमाल करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें