गुरुग्राम। पंचकूला में हुए हरियाणा ईएनटी एसोसिएशन के 31वें वार्षिक सम्मेलन में गुरुग्राम के दो ईएनटी विशेषज्ञों को पद मिले। डॉ. भूषण पाटिल अध्यक्ष और डॉ. प्रशांत भारद्वाज सचिव नियुक्त किए गए। यह जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उनके नेतृत्व में राज्य में ईएनटी चिकित्सा को बढ़ावा मिलेगा। एसोसिएशन की ओर से दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं। संवाद