फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: निजी अस्पताल में लचर, सरकारी में बेहतर हैं आग बुझाने के इंतजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार में हुई घटना के बाद भी सबक नहीं ले रहे जिले के निजी अस्पताल
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो

गुरग्राम। हिसार के एक अस्पताल में हुए अग्निकांड और उसमें हुई मरीज की मौत के बाद जिले के निजी और सरकारी अस्पतालों में अग्निशमन के उपायों की स्थिति भी निगरानी में आ गई है। बृहस्पतिवार को अमर उजाला की पड़ताल में आया कि गुरुग्राम में कुछ निजी नर्सिंग होम इस तरह हैं, जहां हादसा होने पर राहत कार्यों में बहुत ही मुश्किल आएगी। राहत की बात यह है कि जिले के नागरिक अस्पताल में अग्निशमन उपाय बेहतर हैं।


निजी नर्सिंग में गलियारे हैं बेहद संकरे


कुछ निजी नर्सिंग होम के मामले में देखा गया कि उनके पास पार्किंग की जगह तक नहीं है। हादसा होने पर उनका मुख्य प्रवेश द्वार भी ऐसा नहीं है कि जहां राहत दल सुगमता से बचाव कार्य को अंजाम दे सके।
विज्ञापन






छह महीने पहले ही लगा है नागरिक अस्पताल में फायर फाइटिंग सिस्टम

सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में छह महीने पहले ही करोड़ों रुपये की लागत से बेहद एडवांस फायर फाइटिंग सिस्टम लगा है। अस्पताल के उप चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनीष राठी कहते हैं कि हमारे यहां पर अग्निशमन की बेहतर व्यवस्था है। अस्पताल में 170 बेड की क्षमता है। प्रतिदिन ढाई से तीन हजार तक मरीजों की ओपीडी है। इनको ध्यान में रखते हुए हादसे की स्थिति में कई एग्जिट गेट बनाए गए हैं।
बयान..............



100 से अधिक अस्पतालों के पास एनओसी है। जिनके पास खत्म हो रही है उनको नोटिस दिया जा रहा है। आग बुझाने के उपकरणों की जांच भी हो रही है। देखा जा रहा है कि यहां पर आग बुझाने के पर्याप्त इंतजाम हैं कि नहीं। - उप निदेशक गुलशन कालरा, अग्निशमन विभाग



पटौदी के नागरिक अस्पताल में होजरी रील नहीं

पटौदी। उपमंडल नागरिक अस्पताल प्रशासन अपने यहां आग बुझाने के पर्याप्त इंतजाम होने का दावा करता है लेकिन यहां पर होजरी रील (पानी का कपड़े का पाइप) नहीं हैं। अस्पताल के नोडल अधिकारी डॉ. सुशांत शर्मा कहते हैं कि अस्पताल के अंदर एबीसी टाइप 31 सिलिंडर हैं। सीओ टाइप 18 और सीसीएल टाइप 50 सिलिंडर हैं। होजरी रील के लिए बजट पास हो गया है। अगले सप्ताह काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

फायर ब्रिगेड में कार्यरत अग्नि शामक (एलएफएम) हरीश कुमार ने बताया कि होजरी रील दो-तीन-चार मंजिला इमारतों में बड़ी आगजनी में बहुत कारगर साबित होती है।

-

सोहना के निजी अस्पताल में हैं सिलिंडर

सोहना के निजी अस्पताल के डॉ. उदयवीर कहते हैं कि उनके अस्पताल में छोटा सिलिंडर लगा हुआ है। यह स्वास्थ्य विभाग के नियम अनुसार है। 24 घंटे आग बुझाने को लेकर सिलिंडर फुल रहता है। समय समय पर इसकी एक्सपायरी तिथि पर अवश्य ध्यान दिया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें