गुरुग्राम। जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डीके बेहरा ने शहर की नागरिक चुनौतियों पर नागरिकों के एक दल से बैठक की। गौरी सरीन के नेतृत्व में नागरिकों ने बुनियादी ढांचे सुधारने पर चर्चा की। डीके बेहरा ने मुद्दों की पहचान व व्यावहारिक समाधानों को प्राथमिकता बताया। गौरी सरीन ने सरकारी एजेंसियों में बेहतर समन्वय पर बल दिया। प्रदूषण नियंत्रण, निर्माण और विध्वंस कचरा प्रबंधन तथा सड़क बुनियादी ढांचा मुख्य मुद्दे रहे। नागरिकों ने गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड परियोजना की आठ साल की देरी पर चिंता जताई। डीके बेहरा ने पाक्षिक बैठकें और नागरिक विशेषज्ञ दल बनाने का सुझाव दिया। उन्होंने निर्माण कचरा उठाने व सड़कों के नवीनीकरण का आश्वासन दिया। एमसीजी के विजय ढाका ने बहुस्तरीय पार्किंग व चार निर्माण कचरा संग्रह केंद्रों की जानकारी दी। ब्यूरो