फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर कूड़े में आग से प्रदूषण बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मानेसर। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर पचगांव और बिनौला के बीच सर्विस रोड किनारे जमा कूड़ा लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। इसमें आग लगने से धुआं फैलता है, जिससे हवा की गुणवत्ता खराब होती है और सांस लेने में दिक्कत होती है। ग्रेप-3 की पाबंदियों के बावजूद कूड़े में आग लगने की घटनाएं प्रदूषण कम करने के प्रयासों पर असर डाल रही हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन इस समस्या पर कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। निवासी राजेश और कृष्ण कुमार ने बताया कि पचगांव-बिनौला के पास काफी समय से कूड़ा जमा है। इसकी मात्रा लगातार बढ़ रही है और आवारा पशु भी इसमें भोजन तलाशते हैं। मानेसर क्षेत्र में पहले से ही प्रदूषण की समस्या है, ऐसे में कूड़े में आग लगने से हालात और खराब हो रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें