फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: प्रदूषण 300 के पार, निगम के प्रयास नाकाफी

विज्ञापन
विज्ञापन
मानेसर। नगर निगम के लगातार प्रयासों के बावजूद मानेसर की हवा की गुणवत्ता में सुधार नहीं हो रहा है। बृहस्पतिवार को शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 300 दर्ज किया गया। इससे लोगों को अभी प्रदूषण से राहत नहीं मिल रही है। नवंबर महीने से मानेसर की हवा लगातार खराब बनी हुई है। कई बार प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी तक पहुंच चुका है। नगर निगम आईएमटी मानेसर के सभी सेक्टरों में सफाई अभियान चला रहा है। इसके तहत सड़कों के किनारे जमा मिट्टी हटाई जा रही है। धूल रोकने के लिए पानी का छिड़काव भी किया जा रहा है। प्रदूषण नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई हो रही है। नगर निगम मानेसर के संयुक्त आयुक्त पुनीत कुमार ने बताया कि प्रदूषण कम करने के लिए लगातार काम हो रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें