फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादली विधायक को फिर से मिली जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुुरुग्राम। बादली से कांग्रेस के विधायक कुलदीप वत्स को एक बार फिर से फोन पर रंगदारी मांगने व जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। कुलदीप वत्स को धमकी दिए जाने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी पटौदी स्थित उनके ऑवास पर बदमाशों ने घुसकर धमकी दी थी। हालांकि, इस दौरान विधायक आवास पर मौजूद नहीं थे।
विज्ञापन

कुलदीप वत्स ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका डीएलएफ फेज-2 इलाके में मकान संख्या 801 में द विला है। वह पिछले बृहस्पतिवार को हरियाणा भवन से लौटकर शाम 4 बजे अपने आवास पर बैठे थे कि एक अंतर्राष्ट्रीय नंबर से कॉल आई। आरोपी ने विधायक को प्रति माह एक लाख रुपये देने की मांग की और ऐसा न करने की स्थिति में जान से मारने की धमकी दी। इस पर उन्होंने 41 सेकेंड के बाद खुद ही कॉल को समाप्त कर दिया।
------
विधानसभा में उठाएंगे मामला : वत्स
उन्होंने इस मामले को हरियाणा विधानसभा में उठाने की बात कही है। इतना ही नहीं बीते 29 मई को भी उनको एक ऐसी ही कॉल आई थी जिसमें आरोपी ने रंगदारी न देने की स्थिति में सिद्धू मूसेवाला जैसा अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। इस पूरे मामले पर डीसीपी ईस्ट विरेंद्र विज ने बताया कि शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और इसकी जांच की जा रही है। आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें