फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 20 स्थानों पर पुलिस की पाठशाला आयोजित की

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। पुलिस ने शनिवार को शहर के करीब 20 स्थानों पर पुलिस की पाठशाला आयोजित की। इसका उद्देश्य यातायात नियमों के प्रति चालकों को जागरूक करना था। करीब 350 ऑटो व ई-रिक्शा चालकों को सड़क सुरक्षा की जानकारी दी गई। पुलिसकर्मियों ने उन्हें हाईवे, एक्सप्रेसवे और प्रतिबंधित सड़कों पर वाहन न चलाने के निर्देश दिए। चालकों को सर्विस रोड का उपयोग करने और बांई लेन में रहने को कहा गया। सड़कों पर वाहन खड़ा न करने और निर्धारित पार्किंग में ही खड़े करने के निर्देश भी दिए गए। उन्हें वर्दी पहनने, दस्तावेज रखने और लंबित चालानों का भुगतान करने को भी कहा गया। यातायात पुलिस प्रवक्ता विकास वर्मा ने कहा कि नियम तोड़ने वालों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई होगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें