गुरुग्राम। यातायात पुलिस अब सड़कों पर लावारिस व लंबे समय से खड़े वाहनों को हटाएगी। 15 दिनों तक यह अभियान चलाया जाएगा। पुलिस उपायुक्त (यातायात) प्रतीक गहलोत के निर्देशानुसार यह कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान सड़काें पर खड़े वाहनों को जब्त भी किया जाएगा। अभियान के तहत शहर की सड़कों, मुख्य मार्गों व सर्विस लेन पर पिछले 10-15 दिनों से अधिक समय से खड़े लावारिस वाहनों को हटवाया जाएगा। ऐसे वाहनों की पहचान करके उनको जब्त किया जाएगा। यातायात पुलिस प्रवक्ता विकास वर्मा ने बताया कि सड़क किनारे या नो पार्किंग जोन में खड़े होने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर उनको हटाया जाएगा। ब्यूरो