नूंह। जिले में फर्जी सिम बेचने वालों एवं साइबर अपराधियों से अब नूंह पुलिस और सख्ती से निपटने की तैयारी में है। यह निर्णय संचार विभाग के एडिशनल डायरेक्टर जनरल राधा चरण शाक्य व उनकी टीम के साथ लघु सचिवालय में बुधवार को पुलिस विभाग, दूरसंचार कंपनियों, सिम विक्रेताओं के साथ हुई बैठक में लिया गया। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने कहा कि व्यक्ति अपनी जरूरत के हिसाब से ही सिम खरीदें ना कि बेचने के मकसद से। अगर ऐसा किया तो पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी। संवाद