फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर नो पार्किंग में खड़ी गाड़ी पुलिस कब्जे में, चालक पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पिनगवां। पुलिस ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए नो पार्किंग क्षेत्र में खड़ी एक गाड़ी को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई झिमरावट गांव के पास वाहन चेकिंग के दौरान की गई। जानकारी के अनुसार पुलिस टीम दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के चैनल नंबर 48 के नजदीक झिमरावट गांव के पास यातायात वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दिल्ली की तरफ जाने वाली सड़क पर एक गाड़ी नो पार्किंग क्षेत्र में खड़ी दिखाई दी। गाड़ी चालक वाहन से बाहर बैठा हुआ था, जिससे मार्ग से गुजरने वाले अन्य वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा पैदा हो रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चालक से नाम-पता पूछा तो उसने अपनी पहचान अरबाज पुत्र अब्दुल अजीज निवासी खेड़ली के रूप में बताई। जांच में सामने आया कि चालक ने लापरवाही बरतते हुए व्यस्त एक्सप्रेसवे पर वाहन खड़ा किया, जिससे आमजन के जीवन और व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरा उत्पन्न हुआ।पुलिस ने नियमों का उल्लंघन मानते हुए गाड़ी को कब्जे में ले लिया तथा चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि एक्सप्रेसवे पर केवल निर्धारित स्थानों पर ही वाहन खड़ा करें, ताकि सड़क हादसों से बचा जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें