फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की पाठशाला: इंटरनेट का सही ज्ञान नहीं होने से ऑनलाइन ठगी का शिकार हो रहे लोग

Wed, 14 Jun 2023 10:10 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
कम समय में ज्यादा पैसे कमाने के टास्क में नहीं फंसे युवा
विज्ञापन

पुलिस की पाठशाला

आईसीएस कोचिंग सेंटर में विद्यार्थियों को साइबर क्राइम और इनसे बचाव की दी गई जानकारी
होटल, धर्मशाला, रेल, बस या हवाई टिकट ऑनलाइन बुक करते समय सावधानी बरतें


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। माता मंदिर रोड स्थित आईसीएस कोचिंग सेंटर में बुधवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला में विद्यार्थियों को साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी, इंटरनेट का सही प्रयोग करने, बैंक खातों और अन्य जानकारी को सुरक्षित रखने के बारे में जागरूक किया। पुलिस के साइबर एक्सपर्ट इंस्पेक्टर अमित कुमार ने कहा कि इंटरनेट के बारे में अच्छी खासी जानकारी रखने वाले युवा ही साइबर अपराध का शिकार हो रहे हैं। कार्यक्रम में साइबर एक्सपर्ट पंकज, रवि शंकर, राजेश कुमार व भूपेंद्र और आईसीएस कोचिंग सेंटर के प्रबंधन प्रभारी ललित उपस्थित रहे।

साइबर एक्सपर्ट राजेश कुमार ने विद्यार्थियों को बताया कि होटल, धर्मशाला, रेल, बस या हवाई टिकट को ऑनलाइन बुक करते समय सावधानी बरतनी चाहिए। ऑनलाइन ठगी करने वाले गूगल पर फर्जी वेबसाइट बनाकर लोगों को अलग-अलग बुकिंग करने पर मिलने वाले छूट का लालच देते हैं। इसी लालच में फंसकर लोग ठगे जाते हैं। कम समय में ज्यादा पैसे कमाने के टास्क में फंसकर काफी युवा ठगी का शिकार हो रहे हैं और अपनी कमाई गंवा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइबर एक्सपर्ट रवि शंकर ने कहा कि साइबर क्राइम या ऑनलाइन ठगी से देशभर में रोजाना 80 से 90 करोड़ रुपये लोगों के ठगे जा रहे हैं। पिछले एक साल में अकेले गुरुग्राम में ही साइबर ठगी के 21 हजार मामले दर्ज हुए हैं। भरतपुर, मेवात, पश्चिम बंगाल, गुजरात और दिल्ली-एनसीआर में साइबर अपराध के मामले बढ़े हैं। पुलिस टीम ने कोचिंग के विद्यार्थियों को साइबर क्राइम से बचाव संबंधित जानकारी देने वाले पंफलेट भी बांटे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें