गुरुग्राम। पटौदी चौक के पास मिली आठ वर्षीय बच्ची को पुलिस ने परिजनों से मिलवा दिया। मंगलवार को लावारिस अवस्था में मिली थी। पुलिस ने आसपास पूछताछ कर बच्ची के पिता मनोज से संपर्क किया। पूछताछ में पता चला कि बच्ची खेलते-खेलते घर से बाहर निकल गई थी और रास्ता भटकने के कारण परिजनों से बिछड़ गई। आवश्यक कार्रवाई के बाद बच्ची को उसके माता-पिता को सौंप दिया। संवाद