पुन्हाना। शहर के बीचों-बीच स्थित एक गेस्ट हाऊस में शनिवार देर रात सिटी थाना पुलिस ने छापा मारा। इस दौरान पुलिस को कोई आपत्तिजनक सामग्री या संदिग्ध व्यक्ति नहीं मिला। हालांकि पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। यह कार्रवाई वेश्यावृत्ति मुंडेता निवासी मुमताज की सीएम विंडो की दी शिकायत के बाद की गई। शिकायत में आरोप था कि गेस्ट हाऊस में अवैध गतिविधियां चल रही हैं। पुलिस का कहना है कि गेस्ट हाऊस के मालिक और कर्मचारियों से भी पूछताछ की जाएगी। संवाद