गुरुग्राम पुलिस द्वारा ईआरवी स्टाफ को सीपीआर एवं फर्स्ट एड का दिया गया विशेष प्रशिक्षण।
गुुरुग्राम। पुलिस ने इमरजेंसी रिस्पॉन्स व्हीकल (ईआरवी) पर तैनात पुलिसकर्मियों के लिए सीपीआर और फर्स्ट एड का विशेष प्रशिक्षण शुरू किया है। प्रशिक्षण का उद्देश्य पुलिसकर्मियों को घटनास्थल पर ही प्राथमिक चिकित्सा और जीवन रक्षक सहायता देने के लिए दक्ष बनाना है ताकि वे आपातकालीन परिस्थितियों में लोगों को त्वरित सहायता उपलब्ध करवा सकें। प्रशिक्षण कार्यक्रम में बृहस्पतिवार को ईआरवी स्टाफ को सीपीआर, बेसिक लाइफ सपोर्ट (बीएलएस), फर्स्ट एड, मेडिकल इमरजेंसी मैनेजमेंट और ट्रॉमा केयर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। ब्यूरो