गुरुग्राम के सेक्टर-14 थाना इलाके में बुधवार सुबह एक युवक की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस के गेट पर दस्तक देने के बाद युवक ने टॉयलेट में जाकर खुद को गोली मार ली। मृतक की पहचान दीगेंद्र के रूप में हुई है, जो लिव इन में रह रहा था। उसके परिजनों ने दोस्त पर हत्या का आरोप लगाया है। दीगेंद्र उत्तर प्रदेश के बिजनौर का मूल निवासी था। वह जून महीने में ही जेल से बाहर आया था। बिजनौर में उस पर कुल 8 केस दर्ज थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।