उद्घोषित अपराधी आया पुलिस के काबू
गुरुग्राम। अपराध शाखा फर्रुखनगर की टीम ने 2012 में आपराधिक मामला दर्ज होने के बाद कोर्ट की ओर से भगौड़ा घोषित किए गए बदमाश को दबोचा। बुधवार देर रात पुलिस टीम ने खोड़ गांव में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान पटौदी के खोड़ गांव निवासी सतीश पुत्र शुभराम के रूप में हुई है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। ब्यूरो