फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पुलिस ने होटलों में चलाया सर्च अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
सोहना। पुलिस ने गणतंत्र दिवस को लेकर क्षेत्र के होटलों में सर्च अभियान छेड़ दिया है ताकि आपराधिक गतिविधियों की जानकारी मिक सके। पुलिस ने एक निजी होटल संचालक के खिलाफ प्रबंधन कार्य ठीक न मिलने पर मामला दर्ज किया है, जबकि दो होटल की डीवीआर और दस्तावेज जांच करने के लिए जब्त कर लिए हैं। सोहना पुलिस द्वारा कस्बे में संचालित होटलों में जांच अभियान दों दिनों से लगातार जारी है। पुलिस ने 8 निजी होटलों की बारीकी से जांच की है। जांच टीम का नेतृत्व शहर थाना प्रभारी रविन्द्र सिंह स्वयं कर रहे हैं। जांच के दौरान पुलिस आईडी दस्तावेज व ठहरने वाले यात्रियों का मिलान कर रही है। इसके अलावा होटलों के रजिस्टर व लाइसेंस की भी बारीकी से जांच की गई है। पुलिस ने कस्बे में स्थित निजी होटल संचालक के खिलाफ प्रबंधन कार्य सही न पाए जाने पर मामला दर्ज किया है। सोहना शहर थाना प्रभारी रविन्द्र सिंह ने बताया कि कस्बे में होटलों की जांच 2 दिनों से जारी है। जांच में एक ओयो का प्रबंधन सही न पाए जाने के कारण मामला दर्ज किया गया है जबकि दो ओयो डीवीआर व रजिस्टर जब्त किए गए हैं, जिनका मिलान किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें