फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: विशाखापट्नम से मेवात आ रही 359 किलो गांजा की खेप पुलिस ने पकड़ी

Wed, 19 Jul 2023 08:50 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
विशाखापट्नम से मेवात आ रही 359 किलो गांजा की खेप पुलिस ने पकड़ी
विज्ञापन




- तीन करोड़ रुपये की कीमत की है खेप



संवाद न्यूज एजेंसी



गुरुग्राम। डीएलएफ फेज-4 अपराध शाखा टीम ने विशाखापट्नम से मेवात आ रही 359 किलो गांजा की खेप को पकड़ा है। गांजा की कीमत करीब तीन करोड़ रुपये बताई जा रही है। टीम ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार हुए आरोपी की पहचान मेवात के गांव मोलाहाका निवासी शब्बीर खान के रूप में हुई है।



डीएलएफ फेज-4 के प्रभारी इंस्पेक्टर कुलदीप को सूचना मिली थी कि विशाखापट्नम से मेवात आ रहे ट्रक में नशीले पदार्थ की भारी खेप दिल्ली-जयपुर हाईवे होते हुए केएमपी से होकर जाएगी। इस पर टीम ने नाकाबंदी की। थोड़ी देर बाद ट्रक आया तो पुलिस ने जांच के लिए रुकवा लिया। ट्रक की जांच की तो उसमें करीब 359 किलो गांजा प्लास्टिक के कट्टों में भरा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन




ट्रक चालक ने पुलिस पूछताछ में बताया कि इस गांजा को मेवात तक लाने के लिए तीन लाख रुपए किराया दिया गया था। इसमें से 40 हजार रुपए उसने अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए थे। पुलिस ने ट्रक व गांजा को भी अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने बुधवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है। जिससे पता लगाया जाएगा कि आखिर गांजा सप्लाई का मुख्य आरोपी कौन व कहां का है। इससे पूरे गिरोह तक पुलिस पहुंच सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें