फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

80 पेटी शराब से भरा कैंटर पकड़ा, चालक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
मानेसर। बिलासपुर क्षेत्र स्थित राठीवास मोड़ के पास बृहस्पतिवार रात को पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान शराब से भरा कैंटर पकड़ा। पुलिस टीम को देखकर आरोपी चालक कैंटर को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कैंटर को जब्त कर 80 पेटी शराब जब्त कर ली। बिलासपुर थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश ने बताया कि कैंटर के नंबर के आधार पर आरोपी चालक की पहचान की कोशिश की जा रही है। बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े आठ बजे बिलासपुर थाना पुलिस को सूचना मिली कि कैंटर में गुरुग्राम से अवैध तरीके से शराब भरकर राजस्थान ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। चालक ने पुलिस टीम को देखते ही ब्रेक लगाकर कैंटर को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें