फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: चार माह में पुलिस ने 868 साइबर अपराधी किए गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले की साइबर पुलिस द्वारा ठगों व जालसाजों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। बीते चार माह के दौरान पुलिस ने 868 साइबर अपराधी गिरफ्तार किए हैं। पुलिस ने साइबर अपराधियों से पांच लैपटॉप, एक टैब, 157 मोबाइल, 102 सिम कार्ड बरामद किए हैं। वहीं, आरोपियों के पास से 45 डेबिट कार्ड, 39 बैंक कार्ड, 12 चैक बुक, 17 पासबुक और लाखों रुपये भी मिले हैं। पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा के निर्देशानुसार, गुुरुग्राम के चारों साइबर थानों की पुलिस ने एक जनवरी से 30 अप्रैल तक विभिन्न प्रकार से साइबर अपराधों व ठगी में संलिप्त 868 आरोपियों को गिरफ्तार किया। ये आरोपी निवेश करके मुनाफा कमाने का लालच देकर, चालान से संबंधित फ्रॉड, लोन फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, साइबर स्लेवरी, फेसबुक पर विज्ञापन डालकर ठगी और क्रेडिट कार्ड से संबंधित फ्रॉड के माध्यम से साइबर ठगी की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि किसी भी अनजान व्यक्ति की कॉल, व्हाट्सऐप, या सोशल मीडिया मैसेज पर विश्वास न करें। निवेश या ट्रेडिंग के नाम पर भेजे गए लिंक व एप पर क्लिक न करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत शिकायत नेशनल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दर्ज कराएं। साइबर ठगों व जालसाजों की पहचान करके उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें