फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रशासन सतर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका। अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सक्रिय दिखाई दे रहा है। नवनियुक्त थाना प्रबंधक रण सिंह ने पत्रकार वार्ता में कहा कि जिला पुलिस कप्तान के निर्देशानुसार क्षेत्र से अपराध और अपराधियों का पूरी तरह सफाया किया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पुलिस हर प्रकार के अपराध से निपटने में सक्षम है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार काम कर रही है। रण सिंह ने होटल, ढाबा और रेस्टोरेंट संचालकों से अपील की कि वे अपने यहां आने वाले लोगों की पहचान सुनिश्चित करें और प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगवाएं, ताकि संदिग्ध गतिविधियों पर समय रहते नजर रखी जा सके। साथ ही उन्होंने पंचों और सरपंचों से आसपास की हर संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने का आग्रह किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें