फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिसंबर 2022 तक द्वारका एक्सप्रेस वे की सोसाइटियों में पीएनजी आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। हरियाणा सिटी गैस (एचसीजी) ने दिसंबर-2022 तक द्वारका एक्सप्रेस वे के आसपास न्यू गुरुग्राम में बनी सोसाइटियों में पीएनजी कनेक्टिविटी देने की घोषणा की है। उद्योग और वाणिज्य विभाग के संयुक्त निदेशक के साथ हुई बैठक में एचसीजी के प्रतिनिधियों ने इस बात की घोषणा की।
विज्ञापन

मौजूदा समय में एचसीजी प्रति दिन 3 लाख किलोग्राम सीएनजी और लगभग 30 हजार से अधिक परिवारों को पीएनजी की आपूर्ति कर रहा है। एक लाख घरों और 30 सीएनजी पंप शुरुआत करने का लक्ष्य बनाया है। हरियाणा सिटी गैस वर्तमान समय में गुरुग्राम के साथ-साथ झज्जर, हिसार, नागपुर, रायपुर, गरियाबंद, बलौदा बाजार, यनम, भिवाड़ी और पुडुचेरी में अपना संचालन कर रही है। भारत में अपनी मौजूदगी के साथ सबसे बड़ी निजी सिटी गैस वितरण कंपनी में से एक है।
एचसीजी के अधिकारियों ने बताया कि द्वारका एक्सप्रेस वे पर स्थित आवासीय कॉलोनियों के घरों में आपूर्ति के लिए बुनियादी ढांचे को बिछाने की कोई आवश्यकता नहीं है क्योंकि यहां कंपनी का बुनियादी ढांचा पहले से ही तैयार है। एचसीजी पहले से ही 600 से अधिक किलोमीटर गैस का संचालन कर रहा है। गुरुग्राम में वितरण नेटवर्क साथ में पूरे द्वारका एक्सप्रेस वे पर 42 किलोमीटर की मुख्य पाइप लाइन उपलब्ध है। कंपनी के प्रबंध निदेशक राहुल चोपड़ा ने कहा कि द्वारका एक्सप्रेस-वे पर निर्माण गतिविधियां अभी जारी है। यह पर सितंबर तक गैस आपूर्ति के लिए सिस्टम तैयार हो जाएगा। जल्द ही सोसाइटियों में रहने वाले उपभोक्ताओं का पंजीकरण शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हम आने वाले 8 वर्षों में लगभग 3 हजार करोड़ रुपये का निवेश करेंगे। इसी क्रम में दिसंबर 2022 में पीएनजी की निर्बाध आपूर्ति क्षेत्रवासियों को मिल सकेगी। कनेक्शन की समय पर डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए पहले से ही जमीन पर काम कर रहे हैं। कंपनी का देश में 1600 नए सीएनजी पंप खोलने का भी लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें