फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गुरुग्राम रेलवे स्टेशन के नवीनीकरण की योजना का जल्द शुभारंभ करेंगे पीएम

विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत संसद भवन कार्यालय में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात करते ह
विज्ञापन
यात्रियों के बैठने की व्यवस्था, ट्रेन डिस्प्ले, फुटओवर ब्रिज, वेटिंग रूम का होगा निर्माण
विज्ञापन


रेवाड़ी में बनेगी वाशिंग लाइन, वंदे भारत का रेवाड़ी में स्टॉपेज अगस्त से होगा शुरू




अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। शहर के रेलवे स्टेशन के नवीनीकरण योजना का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इसके साथ रेवाड़ी और पटौदी रेलवे स्टेशन के नवीनीकरण योजनाओं का भी शुभारंभ होगा। इन स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त किया जाएगा। करोड़ों रुपये की लागत से यहां पर यात्रियों के बैठने की बेहतर व्यवस्था, ट्रेन डिस्प्ले, फुटओवर ब्रिज, वेटिंग रूम आदि का निर्माण किया जाएगा।
इस संबंध में क्षेत्रीय सांसद और केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ने बुधवार को संसद भवन कार्यालय में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने रेल मंत्री के सामने रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर वाशिंग लाइन बनाने की पुरानी मांग को भी रखा। रेल मंत्री ने आश्वासन दिया कि जल्द ही रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर वाशिंग लाइन की स्थापना की जाएगी। रेल मंत्री ने राव को आश्वस्त किया कि अगस्त से वंदे भारत का स्टॉपेज रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर शुरू कर दिया जाएगा। पहले चरण में गुरुग्राम रेलवे स्टेशन पर 200 करोड़ रुपये, पटौदी रेलवे स्टेशन पर सात करोड़ और रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर 12 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन





पातली फुटओवर ब्रिज का निर्माण शुरू


मुलाकात के दौरान पातली में बनने वाले फुटओवर ब्रिज के बार-बार टेंडर कैंसिल होने की बात भी रखी गई। रेल मंत्री ने कहा कि रेलवे की योजना के अनुसार, रेलवे स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज का निर्माण एक बाहरी छोर से दूसरे बाहरी छोर तक किया जा रहा है। उन्होंने उपस्थित रेलवे अधिकारी को निर्देश दिया कि पातली फुट ओवरब्रिज का निर्माण बाहरी छोर से दूसरे बाहरी छोर तक होना चाहिए। राव इंद्रजीत ने रेल मंत्री से फाटक संख्या 22 चौमा फाटक पर ओवरब्रिज का कार्य जल्द शुरू करवाने की बात भी कही।
विज्ञापन



कोविड के दौरान बंद की गई ट्रेन शुरू करने की मांग

केंद्रीय राज्यमंत्री इंद्रजीत ने रेवाड़ी, गुरुग्राम , पटौदी रेलवे स्टेशन पर यात्री ट्रेनों के ठहराव की मांग भी की। उन्होंने कहा कि कोविड के दौरान गढ़ी हरसरू से फर्रुखनगर दिल्ली रूट पर चलने वाली डेमू रेल को बंद कर दिया गया था। इसे आज तक शुरू नहीं किया गया है। यात्रियों की मांग को देखते हुए इसे जल्द से जल्द शुरू किया जाए। उन्होंने गढ़ी हरसरू रेलवे स्टेशन के पास अंडरपास व फुट ओवर ब्रिज तथा भीमगढ़ खेड़ी के पास फुट ओवरब्रिज बनाने की भी मांग रखी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें