गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम की ओर से पीएनबी महवीर चौक पर लोक कल्याण मेले का आयोजन किया गया। मेले में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभार्थी रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं को यूपीआई और क्यूआर कोड के माध्यम से डिजिटल भुगतान के लिए जागरूक किया गया। सिटी प्रोजेक्ट अधिकारी द्वारका प्रसाद ने बताया कि नगर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया के मार्गदर्शन में 30 सितंबर तक अलग-अलग बैंकों और नगर निगम कार्यालय में लोक कल्याण मेले आयोजित किए जा रहे हैं। मेले में बैंक प्रतिनिधियों ने रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं को यूपीआई और क्यूआर कोड के माध्यम से लेनदेन करने के लिए प्रेरित किया गया। ब्यूरो