फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: फूलों की होली खेलकर बढ़ाया सफाई मित्रों का मनोबल

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। नगर निगम मानेसर के आयुक्त प्रदीप सिंह, संयुक्त आयुक्त हितेंद्र कुमार व अन्य अधिकारियों ने मंगलवार को होली पर्व के अवसर पर सफाई मित्रों के साथ फूलों की होली खेली। निगम कार्यालय परिसर के बाहर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य सफाई कर्मियों का मनोबल बढ़ाना और उनके योगदान को सम्मानित करना था। आयुक्त ने सफाई मित्रों को संबोधित कर जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा दी। आयुक्त ने कहा कि सफाई मित्र हमारे शहर के असली नायक हैं। उनका योगदान बिना थके जारी रहना चाहिए। कार्यक्रम में 50 से ज्यादा सफाई मित्रों को सम्मानित किया गया। आयुक्त ने उनके कठिन परिश्रम की सराहना की। उन्होंने जोर देकर कहा कि निगम क्षेत्र को स्वच्छ रखने के लिए सभी नागरिक, निजी संस्थान और सफाई टीम का सहयोग जरूरी है। इस कार्यक्रम में शामिल एक निजी कंपनी के प्रतिनिधियों ने अपने प्लॉट के चारों ओर ग्रीन बेल्ट को मेंटेन रखने का आश्वासन आयुक्त को दिया। संयुक्त आयुक्त हितेंद्र कुमार ने सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर एसबीएम के एक्सईएन निजेश कुमार, एसडीओ विपिन बूरा, एसओ महाबीर सिंह सोढ़ी सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें