फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: हरियाणा स्टेट खो-खो ट्रायल्स में खिलाड़ियों का जलवा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। हरियाणा स्टेट ट्रायल्स 2026 के तहत पावर स्टार सुपर स्पीड खो-खो लीग का आयोजन 12 अप्रैल को सिविल लाइंस स्थित गवर्नमेंट बॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल में किया गया। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए 150 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया और अपनी स्पीड, स्किल व रणनीति का शानदार प्रदर्शन किया। मुकाबले बेहद रोमांचक रहे, जहां लड़का और लड़की दोनों वर्गों में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर कई खिलाड़ियों का चयन आगे की प्रतियोगिताओं के लिए किया गया। लड़की वर्ग में खुशी खत्री को बेस्ट प्लेयर चुना गया, जबकि बॉयज वर्ग में आर्यन कुमार को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब मिला। आयोजन में खेल अधिकारियों और आयोजकों का विशेष सहयोग रहा। चयनित खिलाड़ी अब राष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें