फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: खिलाड़ियों को यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
गुरुग्राम पुलिस द्वारा बच्चों को साइबर अपराधों, यातायात नियमों, नशा मुक्ति एवं महिला-बाल सुरक्ष
विज्ञापन
गुरुग्राम। बजघेड़ा थाना पुलिस ने रविवार को न्यू पालम विहार में एक जागरूकता एवं खेल कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें 60 से अधिक बच्चों और अन्य लोगों ने भाग लिया। यह कार्यक्रम पुलिस उपायुक्त पश्चिम गुरुग्राम वाईवीआर शशि शेखर के दिशा-निर्देशों में हुआ। पुलिस टीम ने बच्चों को साइबर अपराधों से बचाव के तरीके बताए। उन्हें यातायात नियमों के पालन और नशे के दुष्परिणामों से भी अवगत कराया गया। पुलिसकर्मियों ने नशे की लत के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक प्रभावों की जानकारी दी। बच्चों को गलत संगति से दूर रहकर पढ़ाई व खेलकूद पर ध्यान देने का संदेश दिया गया। उन्हें सड़क सुरक्षा के नियम भी सिखाए गए, जैसे हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग। महिला एवं बाल सुरक्षा अधिकारों की जानकारी दी गई और शोषण की सूचना देने को प्रेरित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें