फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: नेहरू स्टेडियम में खिलाड़ी कर रहे हरियाणा ओलंपिक की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले में दो नवंबर से शुरू होने वाले हरियाणा ओलंपिक को लेकर खिलाड़ियों में उत्साह देखने को मिल रहा है। जिलेभर के खिलाड़ी अपने-अपने खेलों की तैयारियों में जुटे हुए हैं। गुरुग्राम के नेहरू स्टेडियम में वेटलिफ्टिंग के खिलाड़ी सुबह-शाम कड़ी अभ्यास कर रहे हैं। यह प्रतियोगिता बालक और बालिका दोनों वर्गो में आयोजित की जाएगी। बालक वर्ग में 60 किग्रा भार वर्ग से लेकर प्लस 110 किग्रा भार वर्ग में मुकाबले होंगे। वहीं, बालिका वर्ग में 48 किग्रा भार वर्ग से लेकर प्लस 86 किग्रा भार वर्ग में मुकाबले में खेले जाएंगे।जबकि, 13 से 17 आयु वर्ग के बालक वर्ग में 56 किग्रा भार वर्ग से लेकर प्लस 94 किग्रा भार वर्ग तक के मुकाबले होंगे। वहीं, बालिका वर्ग में 44 किग्रा भार वर्ग से लेकर प्लस 77 किग्रा भार वर्ग तक के मुकाबले होंगे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें