फरीदाबाद। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को खेल विभाग की ओर से नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए खिलाड़ी 1 अप्रैल 2024 तक की अपनी खेल उपलब्धियों के आधार पर विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह जानकारी कार्यकारी जिला खेल अधिकारी आशा रानी ने दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ी या भाग लेने वाले प्रतिभागी http://haryanakhelcashaward.in पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की जांच और प्रक्रिया पूरी होने के बाद पात्र खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। संवाद