गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम की ओर से हरियाली बढ़ाने एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के तहत वार्ड-19 के अंतर्गत आने वाले अरावली क्षेत्र, गांव भोंडसी में पौधरोपण अभियान चलाया गया। इस अवसर पर वार्ड के पार्षद अमित भड़ाना तथा बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों ने भाग लेकर इस अभियान को सफल बनाया। इस दौरान पार्षद अमित भड़ाना ने कहा कि अरावली क्षेत्र में हरियाली बनाए रखना न केवल क्षेत्र की सुंदरता के लिए आवश्यक है, बल्कि यह पर्यावरणीय संतुलन, जैव विविधता और स्वच्छ हवा के लिए भी जरूरी है। उन्होंने स्थानीय लोगों से भी पौधे लगाकर उनकी देखभाल करने की अपील की। ब्यूरो