गुरुग्राम। शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने प्रदेश के सभी 87 शहरी स्थानीय निकायों में 4 और 5 जून को एक दो दिवसीय स्वच्छता अभियान चलाने का निर्देश दिया है। इसके तुरंत बाद पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पूरे राज्य में एक साथ बड़े पैमाने पर पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य शहरों की साफ-सफाई में सुधार करना, कचरे वाली जगहों को पूरी तरह खत्म करना, हरियाली बढ़ाना और पर्यावरण संरक्षण में आम जनता की भागीदारी को बढ़ावा देना है। संवाद