गुरुग्राम। सेक्टर-22 स्थित ताऊ देवीलाल पार्क में सुविधाओं को बेहतर करने की योजना है। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) इस पर करीब एक करोड़ रुपये खर्च करेगा। पार्क की चारदीवारी क्षतिग्रस्त होने से असामाजिक तत्व प्रवेश कर जाते थे। इससे चोरी की शिकायतें भी आती थीं। अब चहारदीवारी की मरम्मत के साथ कंटीले तारों की बाड़ लगाई जाएगी। पैदल चलने वालों के लिए टूटे हुए फुटपाथों को नए सिरे से बनाया जाएगा। विभिन्न स्थानों पर अन्य निर्माण कार्य और बारिश से बचाव के शेल्टर भी लगाए जाएंगे। लगभग 45 एकड़ में फैला यह पार्क पालम विहार क्षेत्र का सबसे बड़ा हरित स्थल है। जीएमडीए का लक्ष्य इसे शहर के प्रमुख हरित स्थलों में विकसित करना है। इन सुधारों से क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। ब्यूरो