फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गुरुग्राम-फरीदाबाद हाईवे पर फ्लाईओवर बनाने की योजना एक कदम और आगे बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
परियोजना की डीपीआर तैयार कराने के लिए सलाहकार नियुक्त करने की विभाग ने मंजूरी
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। गुरुग्राम-फरीदाबाद स्टेट हाईवे पर घाटा मोड़, खुशबू चौक डीएलएफ और पाली चौक क्रशर जोन (फरीदाबाद) पर फ्लाईओवर बनाने की योजना एक कदम और आगे बढ़ गई है। इस परियोजना की डीपीआर तैयार कराने के लिए सलाहकार नियुक्त करने की विभाग ने मंजूरी दे दी है। चुनाव बाद इस पर काम शुरू होगा।
विज्ञापन


फरीदाबाद से गुरुग्राम में नौकरी के लिए रोजाना हजारों लोग आते हैं। ऐसे में सुबह-शाम गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर वाहनों का काफी दबाव रहता है। इससे वाहन चालकों को रोज घंटों जाम में जूझना पड़ता है। फरीदाबाद रोड पर घाटा मोड़, खुशबू और पाली चौक पर सबसे ज्यादा जाम लगता है। ऐसे में प्रदेश सरकार गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड को जाम मुक्त बनाने की योजना पर काम कर रही है। इसके लिए तीनों जगहों पर फ्लाईओवर बनाने की योजना है। लोक निर्माण विभाग इस परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) बनवाने के लिए सलाहकार रखने जा रहा है ताकि भविष्य की जरूरतों को देखते हुए निर्माण कराया जा सके। इसके लिए एक एजेंसी को रखा जाना है और इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने मुख्यालय से मंजूरी मांगी थी, जो मिल गई है। लोक निर्माण विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अभी चुनाव आचार संहिता लगी हुई है। ऐसे में चुनाव बाद इसे लेकर आगे का कार्य होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें