पटौदी। शहर के निरंकारी भवन के पास स्थित एक गली में पिछले एक साल से पीने का पानी सड़क पर फैल रहा है। पाइपलाइन में लीकेज के कारण पानी रोज बर्बाद हो रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि पाइप लीकेज होने से न केवल पानी बर्बाद हो रहा है बल्कि गली में पानी भर जाने से गंदगी भी फैलती है। साथ ही, दूषित पानी घरों की सप्लाई में आने से लोगों को बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है। वहीं, गली में रहने वाले संतोष कुमार, नरेश कुमार आदि ने प्रशासन से मांग की है कि इस समस्या का जल्द समाधान किया जाए ताकि पीने का पानी गली में न फैले। इस संबंध में जनस्वास्थ्य विभाग के कनिष्ठ अभियंता (जेई) अनिल कुमार ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है और आने वाले एक-दो दिनों में पाइप लीकेज को ठीक कर दिया जाएगा। संवाद