फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पाइपलाइन बिछाने का काम 70 प्रतिशत पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मानेसर। नगर निगम मानेसर क्षेत्र के बांस गांव, अलियर और ढाणा के लोगों को जल्द ही नल के जरिये साफ पेयजल मिलने लगेगा। इस परियोजना के पूरा होने के बाद हर घर तक नियमित पानी की सप्लाई पहुंचाने का लक्ष्य है। वार्ड नंबर 7 के पार्षद कंवरपाल ने बताया कि बांस गांव, अलियर और ढाणा में पानी की पाइपलाइन बिछाने का काम तेजी से चल रहा है। करीब 70 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। अब केवल छोटी गलियों में पाइपलाइन डालने का काम बाकी है। बारिश के कारण काम की रफ्तार कुछ धीमी हुई है, लेकिन अगले डेढ़ महीने में पूरी परियोजना पूरी करने का लक्ष्य है। नगर निगम इस परियोजना पर करीब 3.15 करोड़ रुपये खर्च कर रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें