फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गोवंश से भरी पिकअप पकड़ी, चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
तावड़ू। सदर थाना पुलिस ने गो-तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गोरक्षा दल के सहयोग से एक पिकअप गाड़ी को गत मंगलवार की सुबह गौरक्षा दल टीम रेवाड़ी को सूचना मिली कि मानेसर की ओर से एक सफेद रंग की पिकअप गाड़ी केएमपी धुलावट की तरफ जा रही है, जिसमें गोवंश लदे हुए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सोहना-तावडू रोड पर गांव रहाड़ी के पास गाड़ी को रोकने का प्रयास किया। टीम को देखकर चालक ने गाड़ी भगाने की कोशिश की, लेकिन आगे-पीछे वाहनों के आ जाने से उसे रोक लिया गया। जब गाड़ी का तिरपाल हटाकर जांच की गई तो उसमें चार गोवंश बंधे मिले। चालक ने पूछताछ में अपना नाम शीशपाल पुत्र सतपाल निवासी गांव चिढ़ाव थाना कंचला जिला शामली उत्तर प्रदेश बताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें