गुरुग्राम। उच्च शिक्षा विभाग ने स्नातक दाखिले की प्रक्रिया में खाली बची सीटों को भरने के लिए तीसरे चरण की फिजिकल काउंसिलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। विभाग के अनुसार, 24 जून को कॉलेजों में फिजिकल काउंसलिंग के जरिये विद्यार्थियों को दाखिले का मौका दिया जाएगा। वहीं, 25 जून को एडमिशन पोर्टल को दोबारा खोला जाएगा, ताकि छात्र नए आवेदन करने के साथ-साथ अपने फार्म में संशोधन भी कर सकें। इसके अलावा विभाग ने लेट फीस के साथ दाखिले की सुविधा भी दी है। 26 जून से दो जुलाई तक छात्र 100 रुपये लेट फीस के साथ आवेदन कर सकेंगें, जबकि तीन जुलाई से 10 जुलाई तक प्रतिदिन बढ़ने वाली लेट फीस के साथ एडमिशन प्रक्रिया जारी रहेगी। संवाद