फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजीटी फिजिक्स प्रशिक्षण : दूसरे दिन एआई पर चर्चा

विज्ञापन
पीजीटी फिजिक्स प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्र​शिक्षण लेते ​शिक्षक। ​वि
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) में पांच दिवसीय पीजीटी फिजिक्स प्रशिक्षण कार्यक्रम का मंगलवार को दूसरा दिन रहा। यह प्रशिक्षण एससीईआरटी के दिशा-निर्देशानुसार आयोजित किया जा रहा है। इसका नेतृत्व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सह प्रिंसिपल डाइट सुमिता रांगी कर रही हैं। ट्रेनिंग विंग इंचार्ज सोना यादव की देखरेख में कार्यक्रम चल रहा है। मंगलवार को उप-जिला शिक्षा अधिकारी दीप्ति बोकन ने प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रतिभागियों से प्रतिपुष्टि ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ईटी विंग के प्रभारी डॉ. मनोज कौशिक ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से सशक्त शिक्षण पर व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि एआई के प्रयोग से शिक्षण अधिगम प्रक्रिया को नई दिशा मिली है। शिक्षकों को तकनीकी रूप से सक्षम होना आवश्यक है। कार्यक्रम में कला समेकित शिक्षण पर भी विस्तार पूर्वक चर्चा हुई। इस प्रशिक्षण को सफल बनाने में डाइट प्रभारी पृथ्वीराज सहित अन्य स्टाफ सदस्यों का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें