गुरुग्राम। रेलवे विभाग ने दिल्ली से राजस्थान के मध्य चलने वाली चेतक एक्सप्रेस ट्रेन और इंटरसिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन में डिब्बों की स्थायी बढ़ोतरी की है। दोनों ट्रेनों में एक अगस्त से एक थर्ड एसी व एक शयनयान श्रेणी के डिब्बे बढ़ाए जाएंगे। लंबी दूरी की ट्रेनों में डिब्बे बढ़ने से यात्रियों को कंफर्म सीट पर सफर करने की सुविधा मिलेगी। दिल्ली सराय रोहिल्ला से उदयपुर तक चलने वाली चेतक एक्सप्रेस ट्रेन-20473/74 में दिल्ली सराय से एक अगस्त से और उदयपुर से 3 अगस्त से एक थर्ड एसी व एक शयनयान श्रेणी डिब्बे की बढ़ोतरी की जाएगी। वहीं, दिल्ली सराय से लालगढ़ तक संचालित होने वाली इंटरसिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन-22471/72 में लालगढ़ से एक अगस्त से व दिल्ली सराय से 3 अगस्त से एक थर्ड एसी व एक द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की बढ़ोतरी की जाएगी। ट्रेनों में डिब्बों की स्थायी बढ़ोतरी के लिए रेलवे विभाग ने अधिसूचना जारी की है। ब्यूरो