गुरुग्राम। रॉयल बीएड कॉलेज के क्रिकेट मैदान पर खेले गए मैच में क्रिकेट परफॉरमेंस पॉइंट की टीम ने आरएस क्रिकेट अकादमी के खिलाफ 67 रनों की जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए परफॉरमेंस पॉइंट की टीम ने 35 ओवरों में 241 रन बनाए। सूत्रधार प्रिंस सिंह रावत ने 90 और सार्थ यादव ने 31 रनों का योगदान दिया। आरएस अकादमी के विवेक ने 5 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए आरएस अकादमी 174 रन ही बना पाई। आरएस के विवेक ने 52 और शिवांश पांडे ने 26 रन बनाए, लेकिन वह जीतन नहीं दिला सके। परफॉरमेंस पॉइंट के प्रयाग ने 3 और राम ने भी 2 विकेट लिए। संवाद