गुरुग्राम। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार आमजन की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को गुरुग्राम के लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस रूम में जिला स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ), जिला परिषद गुरुग्राम सुमित कुमार ने की। शिविर के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिन्हें सीईओ सुमित कुमार द्वारा गंभीरता से सुना गया। संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए अधिकतर शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया गया। संवाद