फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सलमान खान की रेकी करने वालों ने युवक की पीट पीटकर की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मृतक युवक का भी है पुराना आपराधिक रिकॉर्ड
विज्ञापन

हमलावरों ने मृतक के भाई को गन प्वाइंट पर लेकर की वारदात
संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। पलवल रोड पर स्थित नेता फार्म हाउस में बीते बुधवार शाम को एक दर्जन से ज्यादा युवकों ने रंजिश के चलते लाठी-डंडों से पीट-पीटकर पलवल के असावटा गांव निवासी ज्ञानेंद्र (28) को अधमरा कर दिया। घायल के चचेरे भाई ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया,जहां से डाक्टर ने घायल को गुरुग्राम के लिए रेफर कर दिया। बुधवार देर रात घायल की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने उसके चचेरे भाई की शिकायत पर भारत, मनीष, रोहित, अजय, ललित, राजेश, आजाद व कपिल को नामजद करते हुए हत्या के साथ अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। आरोप है कि यह हमलावर आपराधिक किस्म के हैं और पूर्व में फिल्म अभिनेता सलमान खान की रेकी कर चुके हैं।
पलवल के असावटा निवासी ललित ने पुलिस को बताया कि वह अपने ज्ञानेंद्र के साथ बुधवार को नेता फार्म पर आया था। उसी शाम को वह सिगरेट पीने के लिए फार्म हाउस से बाहर गए थे। फार्म हाउस के बाहर घूम रहे थे। इसी दौरान पलवल की तरफ से तीन गाड़ी उनके पास आकर रुकी। अचानक गाड़ियों में से भारत, मनीष, रोहित, अजय, ललित, राजेश, आजाद व कपिल हाथों में लाठी-डंडे, सरिया व हथौड़ा लेकर गाड़ी से उतरे। कुछ लोगों के पास हथियार भी था। हमलावरों ने शिकायतकर्ता को गन प्वाइंट पर ले लिया। इसके बाद उन्होंने ज्ञानेंद्र के साथ हथोड़े, लाठी-डंडों से मारपीट करनी शुरू कर दी। इस दौरान उन्होंने गोली भी चलाई ।
विज्ञापन

इसके बाद उसने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हालत ज्यादा खराब होने के चलते गुरुग्राम के लिए रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान घायल ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


सलमान खान की कर चुके हैं रेकी : मृतक ज्ञानेंद्र के परिजन कुशलीपुर निवासी भीम सिंह ने बताया कि मृतक पहले सिकंदरपुर में एक पीजी संचालित करता था। पिछले कुछ समय से उसने यह काम छोड़ दिया था। इसके साथ ही उसने बताया कि मृतक करीब 10 साल पहले एक मामले में जेल में गया था। मृतक और हमलावर एक ही गांव के है। हमलावर भारत, रोहित, मनीष व अन्य लोग करीब ढाई साल पहले जेल में रहे थे। इसके साथ ही अभिनेता सलमान खान की भी रेकी कर चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें