फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मॉल, रेस्टोरेंट में बड़ी स्क्रीन पर लोगों ने देखा वर्ल्ड कप फाइनल

विज्ञापन
विज्ञापन
छुट्टी का दिन होने के कारण स्क्रीन से चिपके रहे लोग, सड़कें रहीं सूनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल का खुमार पूरे शहर पर छाया रहा। घरों से लेकर बाजार, मॉल, रेस्टोरेंट और छठ घाटों पर भी लोग लाइव मैच देखते नजर आए। भारत का विकेट गिरने पर उदास होते तो कभी रोहित शर्मा की बल्लेबाजी पर खुशी से नाचते दिखे। रोहित शर्मा के छक्कों पर खूब डांस भी हुआ जय हो के नारे लगे। मगर जब रोहित अर्धशतक नहीं बना पाए तो मायूसी हुई।
विराट कोहली के चौकों पर गुरुग्राम स्थित उनके रेस्टोरेंट वन एट कम्यून में जय हो के नारे लगे, लोगों ने खूब मस्ती की। उनके आउट होते ही लोग निराश होने लगे थे। इस रेस्टोरेंट के दोनों फ्लोर पर मैच दिखाने की व्यवस्था थी। काफी संख्या में युवा यहां जर्सी पहन कर आए थे। यहां बाहर मुक्ताकाश में भी बैठने वालों के कमेंट्री सुनाने के लिए स्पीकर लगे थे। एंबीयंस मॉल के हॉल में भीड़ मैच देखने आई थी। यहां कोई खाना-पीना नहीं था मगर एक- एक रन और विकेट पर जश्न जोरदार था। लोग दिल थामे एक साथ मैच का मजा ले रहे थे। हॉल में तो लोग थे ही,इसके एक-एक फ्लोर पर खड़े होकर लोग मैच देख रहे थे। यहां रोजाना आने वाले आम लोगों से हटकर काफी संख्या लोग केवल मैच देखने के लिए जुटे थे। कई क्लबों में लाइव स्क्रीनिंग की गई थी। घरों में लोग टीवी से चिपके रहे। छठ घाटों पर लोग अपनी मोबाइल पर मैच देखते नजर आए। शहर की सड़कें सूनी रही। मुहल्ले सुनसान रहे। मॉल के भीतर स्क्रीन के सामने भीड़ थी मगर दुकानें खाली थी। लोगों की निगाहें स्क्रीन पर जमी रही। छुट्टी का दिन होने के कारण मैच के लिए सबके पास फुरसत थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
टीम इंडिया की जीत के लिए यज्ञ

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले वर्ल्डकप फाइनल में इंडिया की जीत को लेकर साइबर सिटी में सुबह से ही प्रार्थनाओं का दौर शुरू हो गया है। गुरुग्राम के प्रसिद्ध शीतला माता मंदिर में टीम इंडिया की जीत के लिए यज्ञ किया जा रहा है। श्री शीतला माता श्राइन बोर्ड के पुजारी द्वारा पूरे विधिविधान से मंत्रों के जाप कर इंडिया की जीत के लिए मा से प्रार्थना की जा रही है। कांग्रेस के नेता पंकज डाबर समेत अन्य लोग शामिल हुए। उनका कहना हैं भारतीय क्रिकेट टीम पूरे जोश के साथ मैदान में उतरेगी। कप्तान रोहित शर्मा के नेतृत्व में इंडियन टीम ने वर्डकप-2023 के सभी मुकाबले जीते है और फाइनल में जीत कर ट्रॉफी अपने नाम करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें