फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सरकारी महिला कॉलेज बनवाने के लिए एकजुट हुए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोहना। सोहना में नागरिक सरकारी महिला कॉलेज बनने की मांग को लेकर लोग एकजुट होने लगे हैं। यह मुद्दा तावडू रैली में जोर-शोर से उठाया जा सकता है। स्थानीय लोगों ने कई बार सोहना विधायक तेजपाल तंवर से भी इस संबंध में मदद मांगी है। लोग चाहते हैं कि क्षेत्र छात्राओं को पढ़ाई के लिए दूसरे शहर या कॉलेजों में न जाना पड़े और उन्हें अपने इलाके में ही अच्छी शिक्षा मिल सके। सोहना में नागरिक सरकारी महिला कॉलेज नहीं होने के चलते छात्राओं को पढ़ाई के लिए दूसरे शहर जैसे गुरुग्राम, फरीदाबाद और दिल्ली जाना पड़ता है, जिससे समय और पैसे की बर्बादी होती है। प्रबुद्ध नागरिक व्यापार मंडल प्रधान अशोक गर्ग, सर्राफा यूनियन पूर्व प्रधान अशोक वर्मा, व्यापारी अनुज गुप्ता, मास्टर पारसनाथ, पूर्व पार्षद विजय आजाद, एडवोकेट अनुराग, बार एसोसिएशन पूर्व प्रधान सतीश खटाना, राकेश जैन रोकी, गौरव सिंगला ने बताया कि सरकारी महिला कॉलेज की मांग बहुत पुरानी है लेकिन अब तक यह पूरी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें