फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सीवर समस्या से परेशान लोगों ने निगमायुक्त को दिया ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सूरत नगर फेज-वन के पूर्व आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राकेश तंवर के नेतृत्व में निवासियों ने कॉलोनी में सीवेज की समस्या और अन्य समस्याओं के समाधान के लिए निगमायुक्त को ज्ञापन सौंपा। इसमें बताया गया है कि छह महीने से ज्यादा समय हो गए है लेकिन सूरत नगर की गलियों से सीवेज की गंदगी नहीं निकाली गई। गली नंबर-3, 5, 10,12, 13, 15 की हालत ज्यादा दयनीय है। गंदे पानी के जमाव के कारण बुजुर्गों और बच्चों को ज्यादा परेशानी हो रही है। गंदगी के कारण लोगों को घर से निकलना मुहाल है। एमपीएस स्कूल के पास से एक नई लाइन डाली जानी थी मगर वह कार्य पिछले 20 दिनाें से बंद है। स्कूल से गली नंबर-12 होते हुए रेलवे लाइन तक का टेंडर था। यह कार्य पूरा होगा तो कुछ राहत मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें